पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सभी दल प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाने में लगे हैं. इस बीच भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बिहार की सियासत में हलचल बढ़ा दी है.

साथ ही अपने चुनाव लड़ने की सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के संकेत दिये हैं.

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव
पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.”


सारे कयासों पर लगा विराम
पवन सिंह के इस पोस्ट के बाद उन कयासों पर विराम लग गया है, जिनमें कहा जा रहा था कि इस बार वह बिहार चुनाव में किसी सीट से उम्मीदवार हो सकते हैं. कुछ दिनों से अटकलें लगायी जा रही थी कि बीजेपी उन्हें चुनावी मैदान में उतार सकती है.

इस बीच पवन सिंह ने सारे अटकलों पर विराम लगाते हुए पोस्ट शेयर किया है. अब पवन सिंह एक सच्चा सिपाही बनकर बीजेपी के लिए काम करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर सकते हैं.
पवन सिंह ने की है बीजेपी में वापसी
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह बीजेपी में वापस आ गए हैं. पिछले साल लोकसभा चुनाव में उन्होंने बगावत किया था और निर्दलीय ही काराकाट सीट से चुनाव लड़े थे. इसके कारण उनको पार्टी से निकाल दिया गया था, लेकिन अब उनकी वापसी से शाहाबाद इलाके में पार्टी और गठबंधन को फायदा हो सकता है.



Leave a Reply