MUZAFFARPUR

चिराग माने.. अब उपेन्द्र कुशवाहा नाराज, बोले- इधर-उधर की खबरों पर मत जाइए, वार्ता अभी पूरी नहीं हुई

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का नामांकन शुरू हो चुका है. इस बीच NDA में नेताओं की नाराजगी देखने को मिल रही है.

एलजेपीआर प्रमुख चिराग पासवान के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLSP) के उपेन्द्र कुशवाहा ने नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि अभी सीट बंटवारे पर बातचीत पूरी नहीं हुई है.

इन सीटों पर अड़े उपेन्द्र कुशवाहा 

सूत्रों की माने तो उपेंद्र कुशवाहा 5 से 6 सीटों की मांग पर अड़े हैं. बीजेपी इस पर राजी है.

लेकिन कुशवाहा मगध क्षेत्र में एक सीट, जबकि उजियारपुर, दिनारा, सासाराम, महुआ की डिमांग की है. जिसपर अभी सहमति नहीं बन पाई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.