MUZAFFARPUR

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय, आरजेडी को मिले 135 सीट

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, बीती रात तक चली लंबी बैठक में गठबंधन के घटक दलों के बीच सीटों की संख्या पर सहमति बन गई है। हालांकि, कुछ सीटों पर दावेदारी को लेकर अब भी हल्का विवाद बना हुआ है।

देर रात तक चली बैठक में तय हुआ फार्मूला

सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन के अंदर सीट बंटवारे का मूल फार्मूला तय हो चुका है। कल देर रात चली बैठक के बाद आज सुबह हुई बातचीत के बाद सीट शेयरिंग का मामला सुलझा.

लालू यादव और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत

सूत्रों के मुताबिक, सीट बंटवारे को लेकर लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के बीच देर रात फोन पर बातचीत हुई। इस बातचीत के बाद कई अटकी हुई सीटों पर सहमति बन गई है। महागठबंधन के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अब केवल कुछ तकनीकी मुद्दे बचे हैं, और सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है।

जानकार सूत्रों के मुताबिक सीट शेयरिंग का ये फॉर्मूला तय हुआ है.

राजद (RJD) को 135 सीटें

कांग्रेस को 55 सीटें,

वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) को 18 सीटें,

भाकपा-माले को 20 सीटें,

सीपीआई को 6 सीटें,

सीपीएम को 4 सीटें,

जेएमएम को 2 सीटें,

आरएलजेपी को 2 सीटें

आईपी गुप्ता को 1 सीट मिलने की संभावना है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.