BIHARPATNASTATE

जीतन राम मांझी पटना से दिल्ली रवाना, सीट शेयरिंग पर दिल्ली में NDA बैठक

पटना: पटना से केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के अध्यक्ष जीतन राम मांझी आज विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सीट शेयरिंग को लेकर चल रही चर्चाओं पर मांझी ने कहा कि “फैसला होना ही है। यहां भी बात हुई, दिल्ली में भी चर्चा होगी। जो निर्णय होगा, वही लागू होगा।”

उन्होंने आगे कहा कि एनडीए के सभी नेता दिल्ली में बैठक में मौजूद हैं और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सीट शेयरिंग पर सभी सहमत हो चुके हैं। मांझी ने कहा, “अध्यक्ष का निर्णय हुआ है, उनकी बात माननी ही पड़ेगी।”

सीटों की संख्या और संतुष्टि के सवाल पर उन्होंने साफ कहा, “मुझे अभी कुछ पता नहीं। हम अनुशासित लोग हैं, अनुशासन में रहेंगे। जो सीट मिलेगी, उसी पर टिकेंगे।”

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मांझी का यह बयान गठबंधन में अनुशासन और समन्वय की तस्वीर को दर्शाता है, साथ ही सीट बंटवारे की प्रक्रिया को लेकर किसी तरह के विवाद से दूरी बनाए रखने का संकेत भी देता है।

दिल्ली में होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में अंतिम सीट बंटवारे का निर्णय आने की संभावना है। मांझी के रवाना होने के साथ ही बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और सभी दल एनडीए की आगामी रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।

 

 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.