पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के ऐलान के साथ ही नेताओं के पाला-बदल का दौरे शुरू हो गया है. मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद ने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया है. वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर सकते हैं.

बीजेपी में वापसी करेंगे अजय निषाद
पूर्व सांसद अजय निषाद एक बार फिर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. पार्टी के बड़े नेताओं के साथ उनके लगातार संपर्क में रहने की खबर है. इस बीच जानकारी आ रही है कि वह पटना स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे हैं, जहां उनको प्राथमिकी सदस्यता दिलाई जा सकती है. हालांकि अभी तक उनकी ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?
चर्चा है कि बीजेपी के सिंबल पर वह मुजफ्फरपुर जिले की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं. वह मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से दो बार सांसद रह चुके हैं.

कांग्रेस के सिंबल पर लड़े थे लोकसभा चुनाव
पूर्व सांसद अजय निषाद ने 2024 में बीजेपी छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन किया था और ‘पंजा’ सिंबल से महागठबंधन उम्मीदवार के तौर पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था. हालांकि उनको सफलता नहीं मिली और बड़े अंतर से बीजेपी प्रत्याशी राजभूषण निषाद से हार गए थे.

बड़े अंतर से हारे थे लोकसभा चुनाव
2024 लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय निषाद को 384822 मत मिले थे, जबकि बीजेपी कैंडिडेट राजभूषण चौधरी (निषाद) को 619749 वोट मिले थे. इस तरह अजय निषाद को 2,34,927 वोट से हार का सामना करना पड़ा.

कौन हैं अजय निषाद?
59 वर्षीय अजय निषाद मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में सांसद रहे हैं. उनके पिता कैप्टन जयनारायण निषाद भी वहां से 4 बार सांसद बने थे. इसके साथ ही वह मंत्री भी रहे थे. 2024 में जब अजय निषाद को बीजेपी से टिकट नहीं मिला तो उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया लेकिन अब वह फिर से घर वापसी करने जा रहे हैं.



Leave a Reply