खगड़िया : बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर भले ही अंतिम दौर में चर्चा चल रही हो, पर इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है. सबसे ज्यादा चर्चा चिराग पासवान और जीतन राम मांझी को लेकर हो रही है.

चिराग पासवान ने स्थिति को किया स्पष्ट
ऐसे में पहले जीतन राम मांझी ने अपना रुख स्पष्ट किया. वहीं अब चिराग पासवान ने भी स्थिति को साफ कर दिया है. चिराग पासवान ने सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपनी चुप्पी तोड़ी है. एलजेपीआर प्रमुख ने तो यहां तक कह दिया कि ‘सही समय पर सही फैसला ले लिया जाएगा.’

चिराग ने तोड़ी चुप्पी
दरअसल, चिराग पासवान खगड़िया के जोगबन्नी पहुंचे हुए थे. चुंकि अभी सबसे ज्यादा चर्चा सीट शेयरिंग को लेकर ही हो रही है. ऐसे में पत्रकारों ने उनसे इसी मुद्दे पर सवाल पूछा. केन्द्रीय मंत्री ने साफ कर दिया कि कहीं कोई समस्या नहीं है.

रामविलास पासवान को दी श्रद्धांजलि
दरअसल, बुधवार को चिराग पासवान दिवंगत पिता रामविलास पासवान के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने अपने पैतृक गांव शहरबन्नी पहुंचे. आज सुबह से ही शहरबन्नी के गांव में चहलकदमी बढ़ी हुई थी.

केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि चिराग पासवान ना किसी पद को लेकर नाराज है ना किसी सीट को लेकर. मैं बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं, इसी बात को लेकर आगे बढ़ रहा हूं.
जीतन राम मांझी को चाहिए 15 सीट
इससे पहले जीतन राम मांझी ने भी अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी. उन्होंने कहा था कि अगर सम्मानजनक सीटें नहीं मिलती है तो हम चुनाव नहीं लड़ेंगे, पर एनडीए के साथ खड़े रहेंगे. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जरूर डाला था कि दे दो केवल 15 ग्राम.


Leave a Reply