शिवहर: बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही टिकट के लिए दावेदारों ने पटना में डेरा डाल दिया है लेकिन शिवहर से मौजूदा विधायक चेतन आनंद आश्वस्त हैं कि उनको जेडीयू से जरूर टिकट मिलेगा.

यही वजह है कि वह पटना की दौड़ लगाने की बजाय अपने इलाके में सक्रिय हैं. वह बेफिक्र होकर कहते हैं कि हम तो चिंता को तलवार की नोक पर रखते हैं, इसलिए टिकट कटने की चिंता क्यों करें?

‘तलवार की नोक पर रखता हूं चिंता’
दरअसल, चेतन आनंद सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें वह तलवार भांजते नजर आ रहे हैं.

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘है कुछ लोग जिन्हें फिक्र के बादलों ने घेरा है. हम वो हैं, जो चिंता को तलवार की नोक पर रखते है.’

मुझे टिकट की चिंता नहीं’
खुद चेतन आनंद कहते हैं कि मुझे टिकट की चिंता नहीं है. जो लोग पटना की दौड़ लगा रहे हैं, उनको शुभकामना है. मैं आश्वस्त हूं कि मुझे पार्टी से टिकट मिलेगा और एक बार फिर मैं शिवहर से विधानसभा का चुनाव लड़ूंगा.



Leave a Reply