MUZAFFARPUR

माँ वैष्णव स्थान दुर्गा पूजा समिति में विजयादशमी पर विशाल भंडारा आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर के मोतीझील में विजयादशमी के पावन अवसर पर टाउन थाना कैंपस, श्याम नंदन रोड स्थित माँ वैष्णव स्थान दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

जहां माता रानी के दर्शन के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुँचे और दर्शन के उपरांत पंक्ति बद्ध होकर प्रसाद स्वरूप भंडारे में स्वादिष्ट पूरी, सब्ज़ी और हलवा ग्रहण किया।

 

इस दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल और ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे। समिति की ओर से यह भंडारा श्रद्धालुओं की सेवा और समर्पण का प्रतीक बन गया जिसने विजयादशमी को और भी यादगार बना दिया।

समिति के अध्यक्ष रमन पाठक ने कहा कि – “भक्ति के साथ सेवा ही माँ दुर्गा की सच्ची उपासना है। इस तरह के आयोजन समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना को और प्रबल बनाते हैं।

भंडारे के सफल संचालन में पंडित संजीत पाठक, सहायक पंडित सुमन पाठक, सदस्य उत्तम कुमार, अमन कुमार, धीरू कुमार, सूर्यांश मिश्रा, वंश राज, सोनू कुमार, ऋषभ कुमार और सूरज कुमार की विशेष भूमिका रही।

भंडारे में शामिल श्रद्धालुओं ने इसे एक आध्यात्मिक और सामाजिक उत्सव के रूप में अनुभव किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.