मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के मड़वन प्रखंड अंतर्गत रक्शा चौक एवं कांटी क्षेत्र के रकसा बहादुर चौक शिवालय धाम न्यास परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण एवं मेघनाथ का भव्य पुतला दहन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में बारिश के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री अजीत कुमार शामिल हुए।

जहां उन्होंने विधिवत रूप से पुतला दहन कर परंपरा को जीवंत किया। इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने देश, प्रदेश और समाज के कल्याण हेतु मंगलकामना की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता इंदल शाह ने की, वहीं पूजा समिति द्वारा उन्हें अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर बच्चा सिंह, नीरज कुमार शाह, शंभू राय, सरपंच मनोज पंडित, पूर्व सरपंच मनोज कुमार सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से गूंज उठा और दशहरा पर्व की गरिमा में चार चांद लग गए।




Leave a Reply