मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के हरीसभा पूजा मंडप में मिशन भारती रिसर्च इनफार्मेशन सेंटर तथा बिहार गुरु के तत्वावधान में विभिन्न क्षेत्र में संघर्ष करते हुए उपलब्धियों को हासिल करके अपनी प्रतिभा तथा क्षमता का परचम लहराने वाली नौ स्त्री रत्नों का सम्मान किया गया। स्वागत संबोधन में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यक्रम संयोजक डॉ अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा ने कहा कि स्त्री की भूमिका हर मोर्चे पर महत्वपूर्ण और निर्णायक है।

नारी शक्ति के संघर्ष त्याग उपलब्धियां को पहचान दिलाना और उन्हें प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत करना ही इस आयोजन का मूल उद्देश्य है। यह सम्मान न केवल वर्तमान पीढ़ी की महिलाओं को बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी साहस और संकल्प से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। हरिसभा पूजामंडप के सामने सम्मानित होने वाली स्त्री रत्नों तथा अतिथियों और उपस्थित श्रद्धालुओं के अभिनंदन में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए चयन समिति के अध्यक्ष साहित्यकार डॉ संजय पंकज ने कहा कि नारी सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि समाज के विकास का मूल मंत्र होना चाहिए।

नवदुर्गा शक्ति सम्मान उन स्त्री शक्तियों का अभिनंदन है जिनकी उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए दीपस्तंभ बनकर प्रेरणा का कार्य करेंगी। अवसर और उचित वातावरण मिलते ही मातृशक्ति अपनी प्रतिभा और क्षमता से हर क्षेत्र में नए कृतिमान रच देती हैं।

चुनरी, स्मृति चिन्ह और मां का प्रसाद देकर नवदुर्गा शक्ति सम्मान से प्रो शिउली भट्टाचार्य, डॉ कुमारी वंदना, डॉ प्रज्ञा कुमारी, डॉ चंचला कुमारी, प्रीती कश्यप, साक्षी, डॉ मिनाक्षी, डॉ रंजना भारती एवं पूनम वर्मा को सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, मंत्री केदार गुप्ता, पंडित कमलापति त्रिपाठी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रंजन कुमार, समाजसेवी रवींद्र प्रसाद सिंह,

प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्राचार्या डॉ ममता रानी, डॉ राजीव कुमार, डॉ वंदना विजय लक्ष्मी,डॉ मीनू नारायण, रमेश रत्नाकर,संजीव साहू, डॉ प्रवीण आनंद, अन्नू सिंह, डॉ डीपी दास, मनीषा दत्ता, डॉ डीके दास,श्यामल श्रीवास्तव, प्रेमभूषण, अर्चना सिंह, डॉ मोनालिसा, सोनी तिवारी,

शोभा कुमारी, डॉ अनु शांडिल्य, डॉ सोनी सुमन, देवाशीष दास, सविता राज, सुनील गुप्ता, सुगंध कुमार, प्रभाष कुमार, राजेश शाही, कुमार दिव्यांशु, राजेश चौधरी, सोनू सिंह, अमित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थिति रहें। वहीं कार्यक्रम का संचालन रमेश रत्नाकर और धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश राय ने किया।



Leave a Reply