पटनाः चुनावी मौसम से पहले बिहार को बड़ी सौगातें मिली हैं. केंद्र सरकार ने बिहार में रेल और सड़क विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दे दी है. रेलवे के लिए, बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल लाइन को डबल करने की मंजूरी दी गई है. जिसमें 2,192 करोड़ रुपये का खर्च आएगा. इससे इस महत्वपूर्ण रूट पर ट्रेनों की आवाजाही तेज और आसान हो जाएगी.

वहीं, सड़क परिवहन के क्षेत्र में, साहेबगंज-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-139W) को चार लेन का बनाया जाएगा. इस परियोजना की लागत 3,822 करोड़ रुपये है. जो बिहार के पश्चिमी हिस्सों में कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा. ये दोनों परियोजनाएं बिहार में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेंगी.

जिससे यात्रा में सुविधा होगी और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. इन घोषणाओं को आगामी चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि ये सीधे तौर पर बिहार के विकास को दर्शाती हैं.




Leave a Reply