मुजफ्फरपुर. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसटीसी) ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मुजफ्फरपुर से दिल्ली, रांची और सिलीगुड़ी के लिए लंबी दूरी की बस सेवा की शुरुआत कर दी है. निगम ने चार बसों का परिचालन शुरू किया है, जिनमें से तीन बसें दिल्ली और एक बस सिलीगुड़ी रूट पर चलाई जा रही है. दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन इमलीचट्टी स्थित डिपो से होगा, वहीं सिलीगुड़ी के लिए फिलहाल एक बस रोजाना चलेगी. निगम का कहना है कि जल्द ही रांची के लिए भी सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी.
त्योहारी सीजन में खास होगी ये सेवा
त्योहारी सीजन में यह सेवा यात्रियों के लिए खास राहत साबित होगी. दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े पर्वों के दौरान बड़ी संख्या में प्रवासी लोग अपने घर लौटते हैं और पर्व खत्म होने के बाद वापस प्रदेश या राजधानी की ओर रुख करते हैं. ऐसे समय में नई बस सेवा उन्हें सुरक्षित, आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प उपलब्ध कराएगी.

जिले से चलेंगी 38 बसें
जानकारी के मुताबिक, जिले से करीब 38 बसों का परिचालन किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी की गई है. ऑनलाइन http://www.bsrtc.gov.in टिकट बुकिंग या बस ETIM मशीन से यात्री टिकट ले सकते हैं. इससे लोगों को लंबी कतारों में खड़े होने या एजेंटों पर निर्भर रहने की परेशानी नहीं होगी. मोबाइल फोन या कंप्यूटर से कुछ ही मिनटों में टिकट बुक किया जा सकेगा.

बस की लिस्ट
मुजफ्फरपुर से डायरेक्ट दिल्ली के लिए 10 बस, शिवहर से भाया मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली के लिए 3 बस, सीतामढ़ी से वाया मुजफ्फरपुर होते हुए दिल्ली के लिए 14 बस, मुजफ्फरपुर से रांची के लिए 2 बस और मुजफ्फरपुर से सिलीगुड़ी के लिए 9 बस का परिचालन होगा. जल्द ही सभी का रूट और समय निर्धारित कर दिया जाएगा, जिसके बाद यात्री आसानी से अपनी टिकट बुकिंग करा सकेंगे.

Leave a Reply