सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी में अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्तकिया गया है. पुलिस ने चालक समेत दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. मामला नानपुर थाना क्षेत्र का है. जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नागपुर थाना क्षेत्र से प्रतिबंध खैर की लकड़ी ट्रक में रखकर दूसरे प्रदेश में ले जाकर तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.
अवैध लकड़ी से लदा ट्रक जब्त
पुपरी डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि नानपुर थाना क्षेत्र के नागपुर पुपरी स्टेट हाईवे पर यदूपट्टी धर्म कांटा के पास पुलिस जब वाहन चेकिंग कर रही थी तो एक ट्रक नैनपुर के रास्ते मोतिहारी जाने वाला था, जिसे रोककर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो पाया प्रतिबंधित खैर की लकड़ी उसमें रखी गई थी.

एक करोड़ की लकड़ी जब्त
सुनीता कुमारी ने आगे बताया कि खैर की लकड़ी का वजन 12000 हजार 500 किलोग्राम है. उन्होंने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी की जा रही है. इसके बाद पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान एक करोड़ के साथ प्रतिबंधित लकड़ी और ट्रक को जब्त किया.

तस्करों का नेटवर्क होगा ध्वस्त
पुपरी डीएसपी ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उनका एक नेटवर्क है. इसके माध्यम से वह लगातार प्रतिबंध लकड़ियों की तस्करी करते हैं. गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के अररिया जिले के बैरगाछी थाना क्षेत्र के कोशकीपुर के मो. राहील के रूप में हुई है, वह ट्रक का चालक है. साथ ही व्यापारी की पहचान सीतामढ़ी जिले के नानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझौर के रहने वाले तकी आलम के रूप में हुई है.

तस्करों के खिलाफ होगी कार्रवाई
डीएसपी ने बताया कि चूंकि खैर की लकड़ी को व्यापार और भण्डारण करने के लिए प्रतिबंधित किया गया है. पकड़े गए उक्त दोनों व्यक्तियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. बरामद खैर की लकड़ी की अनुमानित मूल्य लगभग एक करोड़ से अधिक आंकी गई है. बीएनएस एवं 33 भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. अन्य के विरुद्ध छापेमारी और अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.



Leave a Reply