MUZAFFARPUR

8वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रॉयल से बिहार टीम चयनित

मुजफ्फरपुर: दिनांक 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक, चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले 8वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप -2025 के लिए, आज मालीघाट स्थित रास रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट क्लब में राज्य सवात् संघ, बिहार के तात्वाधान में फ्रेंचबॉक्सिंग चयन ट्रॉयल रखा गया। इस चयन ट्रॉयल में बिहार के विभिन्न जिलों से लगभग 100 से ज्यादा फ्रेंच बॉक्सरो ने भाग लिया। जिसमें कि मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा व सीतामढ़ी जिलों से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव के द्वारा चयन पत्र दिया गया।

यह चयन प्रक्रिया राज्य सवात् संघ, बिहार के पदाधिकारी सेंडाई शिल्पी सोनम, सेंडाई सूरज पंडित, सेंडाई सुनील कुमार व सेंसाई आशिफ अनवर के देखरेख में संपन्न हुआ। चयनित सभी खिलाड़ियों को पूर्व खेल मंत्री सह राज्य सवात् संघ, बिहार के मुख्य संरक्षक शिवचंद्र राम व अध्यक्ष संजीव कुमार जी के द्वारा बधाई व शुभकामनाएं दिए गए व नव निर्वाचित अध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि खिलाड़ियों को पहले से बेहतर सुविधा मिलें इसबार इसपर  काम किया जाएगा ताकि आगामी प्रतियोगिता मे बिहार टीम उम्दा प्रदर्शन कर सके।

चयनित खिलाड़ियों की सुची

सब जूनियर कैटेगरी
सावी सिंह व नंदनी कौशल

कैडेट कैटेगरी
अन्नया श्रीवास्तव, श्रृष्टि भारद्वाज, कुमारी अन्नया, इशिका मेहता, श्रेया सुरभि, मो. ऐहान, अक्षत कुमार श्रेष्ट व सूर्यांस देव मेहता।

जूनियर कैटेगरी
अनुष्का अभिषेक, अंशिका वर्णवाल, राज लक्ष्मी, अलिसा रहमान, आशिमा, श्रेयस जैसवाल व अक्षित राज गुप्ता।

यूथ कैटेगरी
रितेश रंजन (श्रृणु), तनमय श्रीवास्तव, आयूष कुमार व आदिती कुमारी

सिनियर कैटेगरी
उपासना आनंद, रिद्धिमा, ज्योति कुमारी, नितेश कुमार व नासिर फिरोज़

सेंडाई शिल्पी सोनम
कोषाध्यक्ष, राज्य सवात संघ,बिहार

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.