MUZAFFARPUR

पैरा एथलेटिक्स व बैडमिंटन प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का रहा दबदबा, जीते मेडल

मुजफ्फरपुर : बिहार दिव्यांजन पैरा एथलेटिक्स व बैडमिंटन प्रतियोगिता सिकंदरपुर के पं. नेहरू स्टेडियम में शुक्रवार को संपन्न हो गई। ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धा में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। मूसलाधार बारिश के कारण एथलेटिक्स की स्पर्धा नहीं हुई। तकनीकी अधिकारी कुमार आदित्य ने कहा कि ट्रैक व मैदान में पानी लगने के कारण आयोजकों को कई स्पर्धाएं रोकनी पड़ी। इससे पहले डीएम सुब्रत कुमार सेन ने दिव्यांजन खेल महोत्सव का उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि चार जिलों के सौ से ज्यादा खिलाड़ियों ने इस महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने 100 मीटर, जेवलिन थ्रो व 800 मीटर दौड़ के विभिन्न कैटेगरी के विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।

जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार और जिला दिव्यांजन पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने अतिथि व खिलाड़ियों का स्वागत किया। महोत्सव के संचालन में खेल शिक्षक कुमार आदित्य, कुंदन राज, करूणेश कुमार, मुकेश कुमार, राम कुमार राय आदि ने अहम भूमिका निभायी। भोजन व मेडल के लिए खिलाड़ियों ने की नारेबाजी कई दिव्यांग खिलाड़ियों को भोजन, टीशर्ट और मेडल नहीं मिलने को लेकर हंगामा किया। खिलाड़ियों ने कलेक्ट्रेट से आये पदाधिकारियों की सरकारी गाड़ी को रोककर नारेबाजी की। हंगामा देखकर पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद नाराज खिलाड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई और मोतीझाील स्थित स्पोर्ट्स की दुकान से मेडल लाकर उनके बीच वितरण किया गया।

इंटरनेशनल खिलाड़ी अभ्युदय शरण व एक दिव्यांग स्कूल के शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि यह आयोजन खानापूर्ति मात्र थी। आयोजन में कई खामियां रहीं। वही कई खिलाड़ी व तकनीकी अधिकारी भोजन से संतुष्ट दिखे। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे : टी-13 कैटेगरी शॉटपुट : प्रथम रुखसाना खातून, द्वितीय मंजू कुमारी व तृतीय रीना देवी। टी-30 मूक बधिर (बालक) 100 मी. दौड़ (अंडर-18) : प्रथम शिवम कुमार, द्वितीय उज्ज्वल कुमार व तृतीय सोनू कुमार। 800 मी. दौड़ : प्रथम निकेत कुमार, द्वितीय दिव्यांशु कुमार व तृतीय मो. नासिर। टी/एफ- 30 (मूक बधिर, बालक वर्ग) 100 मीटर दौड़ (अंडर-18) : प्रथम शिवम कुमार, द्वितीय उज्ज्वल कुमार व तृतीय सोनू कुमार।

800 मीटर दौड़ : प्रथम निकेत कुमार, द्वितीय दिव्यांशु कुमार व तृतीय मो. नासिर। लांग जंप (बालक) : प्रथम सोनू कुमार, द्वितीय उज्ज्वल कुमार व तृतीय मानव कुमार। जैवलिन थ्रो : प्रथम करण कुमार, द्वितीय आदित्य जायसवाल व तृतीय शिवम कुमार। शॉटपुट : प्रथम मो. वाहिद, द्वितीय जिगर कुमार व तृतीय चंचल झा। बालिका वर्ग (टी/एफ-30) शॉटपुट : प्रथम भूमि कुमारी, द्वितीय नंदनी कुमारी व तृतीय अंबिया। 800 मीटर दौड़ : प्रथम गरिमा राज, द्वितीय दौलत परवीन व तृतीय मानसी कुमारी। 100 मीटर दौड़ : प्रथम अंजना कुमारी, द्वितीय प्रतिमा शालिनी व तृतीय नंदनी कुमारी। टी- 20 कैटेगरी (स्पेशल एथलीट) : 100 मीटर दौड़: प्रथम रोशन कुमार, द्वितीय शिवम कुमार व तृतीय अभिज्ञान पोद्दार। शॉटपुट : प्रथम आदित्य कुमार, द्वितीय कृसांक व तृतीय अभिज्ञान भारद्वाज।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.