मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चलती पिकअप में अचानक आग लग गई। देखते देखते गाड़ी आग का गोला बन गई। गाड़ी के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई वरना उसकी मौत हो सकती थी। सदर थाना क्षेत्र के संजय सिनेमा पुल के पास शुक्रवार को महज कुछ ही देर में पूरी पिकअप जलकर छतिग्रस्त हो गया। घटना के दौरान मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इससे पहले पिकअप पूरी पिकअप जल गई।

बताया गया कि उक्त पिकअप कन्हौली राजपूत टोला निवासी पंकज कुमार सिंह का है। पिकअप के चालक रोहित कुमार ने बताया कि घटना से पूर्व वह पेट्रोल पंप का सामान बेला से लोड कर बेतिया जा रहा था। बीबीगंज से संजय सिनेमा पुल पर चढ़ने के दौरान अचानक पिकअप के अंदर से धुआं उठने लगा। जिसके बाद वह आनन फानन में पिकअप को साइड कर बोनट खोल चेक किया। इसी बीच आग तेज हो गई। इस दौरान वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के दौरान सड़क के दोनो तरफ जाम लग गई।

आग पर काबू के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जाम को क्लियर कराया है। वही सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद गस्ती दल को भेजा गया था। वाहन मालिक को लिख कर देने के लिए बोला गया है। उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।
घटना के बाद घंटों तक जाम
स्थानीय लोगों की माने तो घटना के बाद घंटों तक जाम लग गया। इधर चांदनी चौक और बैरिया से लेकर कांटी रोड और उधर बीबीगंज से लेकर भगवानपुर तक जाम लग गया। बाइक निकलना भी मुश्किल हो गया था। लोग गली मोहल्लों होकर जैसे तैसे निकले। एनएच पर जाम के कारण शहर के लक्ष्मी चौक, बृजबिहारी गली और ब्रह्मपुरा से लेकर बीबीगंज जाने वाली सड़क में भी जाम का असर देखने को मिला।

देर से पहुंचा दमकल
लोगों ने बताया कि घटना के करीब एक घंटे बाद अग्निशमन विभाग की एक छोटी और एक बड़ी गाड़ी पहुंची। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरी पिकअप जलकर राख हो चुकी थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। इस हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि चालक रोहित कुमार सुरक्षित बच निकला।



Leave a Reply