MUZAFFARPUR

TRE-4 शिक्षक बहाली के लिए पटना में सड़क पर उतरे हजारों अभ्यर्थी, 1.20 लाख भर्ती की मांग; पुलिस तैनात

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव से पहले टीआआरई-4 के तहत शिक्षक बहाली की घोषणा कर चुके हैं। अब बहाली की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थी आन्दोलन पर उतर गए हैं। शुक्रवार को पटना में राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों अभ्यर्थी जुट गए हैं और राजधानी की सड़कों पर जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन कर रहे हैं। इधर प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर रखा है। सचिवालय या अन्य प्रतिबंधित इलाके में जाने से उन्हें रोकने का पूरा इंतजाम किया गया है। इधर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस ने रामगुलाम चौक पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया है। प्रदर्शनकारी सीएम आवास के घेराव की योजना बना रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंक कर रखा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए वज्र वान और वाटर कैनन और अन्य प्रकार की तैयारियां की गई हैं।

प्रदर्शनकारी ने कहा कि सरकार से 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर आन्दोलन किया जा रहा है। सरकार ने बहाली का वादा किया है। चुनावी आचार संहिता लागू होने के पहले सरकार विज्ञापन निकाले और इसकी घोषणा करे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अब बेरोजगार अन्याय नहीं सहेंगे। सकरार को अपने वायदे के अनुसार प्रशिक्षित और टीईटी पास युवाओं को नौकरी देना पड़ेगा।

 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब वे सरकार के लॉलीपॉप से नहीं मानेंगे। अपनी मांगें मनवा कर रहेंगे। उन्हें ठगा जा रहा है। इसका खामियाजा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। गांव गांव जाकर शिक्षक अभ्यर्थी अपनी बात आम लोगों से बताएंगे और सरकार की कमियां उजागर करेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.