MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर से वंदे भारत में…..दो दिन में 200 यात्रियों ने भी नहीं किया सफर

मुजफ्फरपुर : 17 सितंबर से दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस (26302) का परिचालन शुरू हो चुका है, लेकिन दो दिन में इस ट्रेन से 200 यात्रियों ने भी सफर नहीं किया। यह ट्रेन गुरुवार को 17 मिनट की देरी से शाम 7:07 बजे पर यहां पहुंची। वापसी में गुरुवार को इस ट्रेन (26301) का जोगबनी से परिचालन हुआ। यह ट्रेन पहले ही दिन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर 52 मिनट की देरी से पहुंची। सुबह नौ बजे के बदले 9:52 बजे पर आयी। तीन मिनट अतिरिक्त रुकी भी। सुबह 10 बजे हाजीपुर के लिए रवाना हुई। इन दोनों ट्रेनों में मुजफ्फरपुर से एक भी टिकट की बुकिंग नहीं हुई।

कारण अधिक किराया माना जा रहा है। एक टिकट के दाम पर इंटरसिटी से चार लोग करेंगे यात्रा : 13211 से दानापुर जा रहे अररिया के मो. अफताब आलम, नदीम अफरोग, नरपतगंज के मंगल यादव, सुंदर यादव ने बताया कि वंदे भारत का परिचालन अच्छी बात है। बहुत कम समय में यात्रा हो जाती है, लेकिन इसका कई गुना अधिक किराया साधारण लोगों आसान नहीं है। जहां से यह ट्रेन चली, वहां मध्यवर्गी लोग अधिक हैं।

जितने में वंदे भारत का एक एक्सक्यूटिव श्रेणी का टिकट होता है, उतने में इंटरसिटी में चार लोग यात्रा कर लेंगे। समय थोड़ा अधिक जरूर लगेगा। मंगल यादव ने बताया कि किराया का अंतर थोड़ा होता, इस क्षेत्र के लोगों की पसंद बन सकती थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.