MUZAFFARPUR

सीएम नीतीश ने महिलाओं को दिया एक और बड़ी सौगात, बिहार राज्य महिला आयोग की 24वीं वर्षगांठ पर खास तोहफा

बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार राज्य महिला आयोग की 24वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने महिला आयोग द्वारा बनाए गए ऑनलाइन शिकायत पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से महिलाएं किसी भी समय अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी।

सीएम नीतीश ने ऑनलाइन पोर्टल किया लॉन्च

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ कई मंत्री मौजूद रहे। मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग के गठन का उद्देश्य महिलाओं को न्याय दिलाना था और हमें भरोसा है कि आगे भी आयोग इसी दिशा में मजबूत भूमिका निभाएगा।

सीएम नीतीश ने महिलाओं के लिए किया काम 

विजय चौधरी ने आगे कहा कि देश में महिलाओं के लिए जितना काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है, उतना किसी और ने नहीं किया। उन्होंने आयोग की वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।

देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे राहुल 

इस दौरान जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोप पर मंत्री विजय चौधरी से सवाल किया गया तो उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता जब उन्हें सत्ता में नहीं लाना चाहती तो वह इस तरह के आरोप लगाकर देश को गुमराह कर रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि आखिर किस आधार पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। यह बयान उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है कि सत्ता से बाहर रहने की वजह से वे परेशान हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.