MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में पैट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का धरना, राज्यपाल से की शिकायत

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में बीआरएबीयू पैट 2023-24 के पेपर लीक के खिलाफ छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने राज्यपाल से मिलकर विवि प्रशासन की शिकायत की और पेपर लीक में शामिल अधिकारियों को हटाने की मांग की। धरने के बाद छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल लॉ कालेज में आये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से मिला और विवि प्रशासन की कार्यप्रणाली की शिकायत की। वहीं छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने भी कुलपति के खिलाफ मांग पत्र राज्यपाल को सौंपा। पेपर लीक के विरोध में संयुक्त छात्र संगठन के बैनर तले एआईएसएफ, छात्र राजद, छात्र लोजपा (रा), एनएसयूआई, बीसीएस ने पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरना की अध्यक्षता छात्र राजद नेता डॉ. चंदन यादव और संचालन एआईएसएफ के जिला सचिव कंचन विद्रोही द्वारा की गई।

छात्र संघ के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष बसंत सिंह सिद्धू भी धरने में शामिल रहे। धरना के बाद एसकेजे लॉ कॉलेज के कार्यक्रम में आए हुए राज्यपाल को ज्ञापन सौंप विश्वविद्यालय की वर्तमान अराजकता से अवगत कराया। जिसके बाद कुलाधिपति ने प्रतिनिधिमंडल से राजभवन मिलने की बात कही। जिसके बाद  प्रतिनिधिमंडल ने कुलाधिपति से कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पैट परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषी छात्र पर तो करवाई हुई, लेकिन दोषी अधिकारियों पर नहीं।

इस मौके पर छात्र लोजपा (रा) के प्रदेश प्रधान महासचिव गोल्डेन सिंह, एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष महिपाल ओझा, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष आदित्य कुमार कर्ण, बीसीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौतम सिंह, छात्र नेता पंकज सिंह, तैयब खान, करण सिंह, पवन सिंह, मृणाल कौशिक, प्रकाश प्रियदर्शी, दीपक ठाकुर, अंकित कुमार सिंह, अभिषेक कुशवाहा, समीर झा, अभिषेक सहनी, राघवेंद्र यादव, अभिजीत शर्मा, चंदन पासवान, रमन शुक्ल, गुलशन कुमार, शुभम सिंह, शम्स रजा, अमरनाथ कुमार आदि शामिल रहे। छात्र जदयू ने राज्यपाल से कहा, विवि में फैली है अराजकता छात्र जदयू जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार गुप्ता ने राज्यपाल से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और कहा कि बीआरएबीयू में अराजकता फैली है।

जिलाध्यक्ष ने विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों में फैली अराजकता को लेकर कड़े कदम उठाने की मांग की। पेपर लीक में शामिल दोषी अधिकारियों को हटाने की मांग की। बिहार सरकार द्वारा आदेशित एससी-एसटी छात्राओं और सभी वर्ग की महिलाओं को मुफ्त उच्च शिक्षा देने की मांग भी रखी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राहुल झा, चन्दन पटेल भी मौजूद थे। बीआरएबीयू में दो दिन बाद खुला गेट बीआरएबीयू में दो दिन बाद गुरुवार को छात्रों के लिए गेट खुला। गेट खुलने के बाद कई छात्र डिग्री के लिए डिग्री सेक्शन पहुंचे। हालांकि, डिग्री सेक्शन के गेट को बंद कर दिया गया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.