MUZAFFARPUR

बिहार के 32 जिलों में फुल फॉर्म में रहेगा मानसून, सुपौल ने ओढ़ी कोहरे की चादर

पटना: बिहार में आज भी बरसात का सिलसिला जारी रहेगा. इसी बीच मौसम विभाग पटना ने आज 32 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा प्रदेश में दो से चार दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा.

इन जिलों में येलो अलर्ट

पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, बेगूसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, गया, नवादा, कैमूर, रोहतास, बक्सर और भोजपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

सुपौल में कोहरा

सुपौल ने सुबह-सुबह कोहरे की चादर ओढ़ ली है. घना कोहरा होने की वजह से 70 मीटर विजिबिलिटी है. ऐसे में वाहन चालकों को वाहन चलाने में भारी परेशानी हो रही है. साथ ही लोग घर में दुबक कर बैठे हैं.

मेघ गर्जन और वज्रपात की भी चेतावनी

मौसम विभाग पटना के अनुसार इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. यहां पर 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में ऊंचे स्थानों पर चले जाएं, जबकि बिजली के खुले तारों से दूर रहे और ठनका गिरते समय खुले मैदान और ऊंचे पेड़ों के पास खड़े ना हों.

पिछले 24 घंटे पटना में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में राजधानी पटना में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है, जबकि छपरा, किशनगंज, गोपालगंज और समस्तीपुर में हल्की बारिश हुई है. लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है.

बिहार में इतनी हुई बारिश

इस मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 858 मिमी बारिश होनी चाहिए, लेकिन सिर्फ 592 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य बारिश से 31 प्रतिशत कम बारिश है.

प्रमुख शहरों का तापमान

शेखपुरा में 33.1 डिग्री सेल्सियस , रोहतास 34.0 डिग्री सेल्सियस, छपरा में 31.0 डिग्री सेल्सियस, गया में 32.9 डिग्री सेल्सियस, बांका में 32.1 डिग्री सेल्सियस, नालंदा में 34.5 डिग्री सेल्सियस, पटना में 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.