MUZAFFARPUR

तेजस्वी के विधानसभा के बाढ़ पीड़ित अचानक पहुंच गए तेज प्रताप यादव के आवास पर, फिर हुआ ऐसा

बिहार : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार चर्चा का कारण है अपने छोटे भाई के विधानसभा क्षेत्र से आए लोगों की मदद करना। दरअसल, आज पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने आवास पर महिला और पुरुषों को खुद से खाना परोसते दिखे।

वीडियो शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा कि शुक्रवार देर रात राघोपुर विधानसभा से बाढ़ से पीड़ित कुछ महिला और पुरुष मेरे आवास के बाहर सिक्योरिटी रूम में आकर बैठे थे। जैसे ही मुझे इस बात की सूचना मिली हम तुरंत ख़ुद से गेट पर पहुंचकर सभी महिलाओं और पुरषों से उनका हाल समाचार लिया।

तेज प्रताप यादव ने लिखा कि हम सभी लोगों को अपने आवास के अंदर लेकर गयें और सभी के लिए खाना, पानी और रहने की उचित व्यवस्था करवाये और साथ ही कुछ आर्थिक सहायता दिया। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी लिखा कि गरीब और जरूरतमंद की सेवा ही सच्ची भगवान की सेवा होती है। तेज प्रताप यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। अब यह मामला इसके बाद सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बन गया। राजनीतिक पंडितों ने कहा कि तेज प्रताप अपने भाई के ही विधानसभा पर खास फोकस कर रहे।

छोटे भाई के विधानसभा पर तेज प्रताप का विशेष ध्यान

दो दिन पहले ही राघोपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण करते हुए तेज प्रताप यादव का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया। दौरे के दौरान वे एक बाढ़ प्रभावित परिवार के घर पहुंचे। घर के दरवाजे पर लगी खटिया पर बैठने के बाद उन्होंने वहीं पानी से चेहरा धोया और फिर अंदर जाकर परिवार से बातचीत की।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.