मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के क्लब मैदान में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुजफ्फरपुर विस के लिए हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा में एनडीए के मुख्य सचेतक और बेतिया से सांसद डॉ. संजय जायसवाल शामिल हुए। वक्ताओं ने शिक्षा के अलावा स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, महिला सशक्तीकरण सहित अन्य क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही सरकार की वर्तमान और आगामी विकास योजनाओं की चर्चा की।


डॉ. जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विश्व मानक के अनुसार प्रति व्यक्ति आय 10 लाख रुपये होना जरूरी है। इसलिए सरकार ऐसी योजनाएं बना रही है कि लोगों की आमदनी बढ़ाकर लक्ष्य हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि रोजगार बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश में उद्योग स्थापित किए जा रहे हैं।


बेला व मोतीपुर में भी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं। इस नीति पर आधारित स्टार्ट अप के लिए प्रोत्साहन नीति बनाई गई है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में प्रदेश में हर वर्ग का विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित कराने के लिए सभी योग्य मतदाताओं से मतदान कराने की अपील की। सम्मेलन को पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री रामसूरत कुमार, भाजपा पश्चिमी जिलाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रंजन कुमार आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू महानगर अध्यक्ष अनुपम कुमार ने कार्यकर्ताओं से सरकार की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। संचालन भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार ने किया।


केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीकी और स्वास्थ्य-शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम कर रही है। स्वास्थ्य सेवा भी बेहतर हुई है। आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती भीड इसका उदाहरण है। शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के कारण बच्चों का ड्रॉप आउट घटा है। वहीं मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, डिप्टी मेयर डॉ. मोनालिसा, ममता रानी, राजेश वर्मा, रविन्द्र प्रसाद सिंह, मुकेश शर्मा, नरेन्द्र प्रसाद सिंह, बेबी कुमारी, सावन पांडेय के अलावा जदयू से विक्रांत ‘महिला उत्थान में सरकार के कार्यों को गिनाया’

जदयू नेता और मंत्री महेश्वर हजारी ने महिला सशक्तीकरण को लेकर सरकार के कार्यों को गिनाया। कहा कि इस सरकार के प्रयासों से ना केवल महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं, बल्कि सरकारी योजनाओं के कारण उनकी आमदनी बढ़ी है। इससे उनका सामाजिक स्तर और निजी जिंदगी बेहतर हुई है।



Leave a Reply