मुजफ्फरपुर : मुज़फ्फरपुर में इस नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, डांडिया की धुन और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है ”गरबा नाइट”। जहां आयोजक राकेश कुमार ने कहा कि मुज़फ्फरपुरवासियों के लिए यह एक यादगार और भव्य आयोजन होगा।

आगे संयोजक करण गुप्ता ने बताया कि परंपरा और आधुनिकता के संगम से यह कार्यक्रम खास अनुभव देगा। इस अवसर पर समिति सदस्य आशुतोष ने बताया कि दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए विशेष आकर्षण की व्यवस्था की गई है।


कार्यक्रम में ब्लॉगर गोपी मेहता तथा ब्लॉगर शॉर्ट्स बाय राहुल की मौजूदगी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण होगी। आयोजन की खास झलकियों में इनडोर और आउटडोर लाइव ढोल व DJ Abhi का धमाकेदार म्यूज़िक, ऑथेंटिक फूड काउंटर, गरबा बंदे डांसर्स की प्रस्तुति और मैसिव डांडिया डेकोर शामिल होंगे। एंकरिंग के तौर पर पियाली डे और विशिष्ट अतिथि के रूप में फेमस यूट्यूबर एवं इनफ्लुएंसर विकी जॉन और संजना राज मौजूद रहेंगे।

बता दें कि यह आयोजन 24 सितंबर को मयूर महल रिज़ॉर्ट, कन्हौली BMP-6 रोड में होने जा रहा है। एंट्री पास दरें -सिंगल ₹199, कपल ₹349 और फैमिली ₹749 निर्धारित की गई हैं।
बुकिंग हेतु संपर्क करें। +91 9263802745, +91 70042 41348, +91 90068 88853।



Leave a Reply