पटना: 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव का खेल बिगाड़ने वाले असदुद्दीन ओवैसी इस बार हर हाल में राष्ट्रीय जनता दल से गठबंधन चाहते हैं. प्रस्ताव देने के बाद भी जब आरजेडी से कोई जवाब नहीं आया तो अब एआईएमआईएम ने ‘जबरिया गठजोड़’ की कवायद शुरू कर दी है. आज प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान की अगुवाई में पार्टी नेताओं ने लालू यादव के आवास पर दस्तक दे दी.

लालू से मिलना चाहते हैं ओवैसी के नेता
अख्तरुल ईमान के नेतृत्व में एआईएमआईएम के नेता ढोल-नगाड़ों के साथ लालू यादव से मिलने पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पहुंच गए. हालांकि वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर ही रोक लिया. ये तमाम लोग लालू से मिलकर गठबंधन पर बात करना चाहते थे.





Leave a Reply