पटना : पीएम नरेंद्र मोदी 15 सितम्बर को पूर्णिया आने वाले हैं। वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसकी तैयारी जोरों पर है। पूर्णिया एयरपोर्ट इन दिनों सर्वधर्म सम भाव का संदेश दे रहा है। एयरपोर्ट पर मां पूरणदेवी मंदिर, सिटी काली मंदिर, नरसिंह स्थल के साथ सदियों पुराने गिरिजा घर की भी तस्वीर है। देश के प्राचीन जिलों में शुमार पूर्णिया की ऐतिहासिक विरासत कितनी समृद्ध रही है यह जलालगढ़ किला की तस्वीर बयां कर रही है। शहीदों के सम्मान में वार मेमोरियल की तस्वीर आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों की दास्तां बयां कर रही है। महापर्व छठ की छटा का अलौकिक दृश्य है।

पूर्णिया एयरपोर्ट पर इन दृश्यों ने ढाई सौ साल पुराने जिले की धार्मिक और एतिहासिक महत्ता को उकेड़ने के साथ यह संदेश भी दिया है कि आकांक्षी जिला अब नयी इबारत लिखने के लिए तैयार है। गेट वे ऑफ नार्थ ईस्ट के तौर पर पहचान रखने वाले पूर्णिया में विकास का सूर्योदय हो चुका है। बिहार का चौथा एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार है। पटना, गया, दरभंगा के बाद पूर्णिया से 15 सितंबर को हवाई सेवा की शुरूआत हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों एयरपोर्ट का उद्घाटन होने वाला है।
बिहार में लगेगी इंडस्ट्री, लोगों को मिलेगा रोजगार
डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में इंडस्ट्री भी लगेगी। बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा। बिहार के डेवलपमेंट के रास्ते को और आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं नीतीश कुमार की जोड़ी डबल इंजन की सरकार बिहार में विकास को गति दे रही है। कैसे लोग आयेंगे, कैसे कार्यकर्ता आयेंगे। 14 तारीख को विशेष तौर पर पूरे पूर्णिया के नगर निगम में सफाई अभियान चलाये जाने का काम किया जायेगा। इस मौके पर मौके पर मंत्री लेशी सिंह, बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी विनय कुमार, डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल, डीएम अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सेहरावत, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा, विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व विधायक प्रदीप कुमार दास समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 15 सितम्बर को पूर्णिया आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी जोरों पर है। पूर्णिया विधानसभा अंतर्गत नगर पूरब, नगर पश्चिम और नगर मध्य मंडलों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री कर्मवीर नेआगामी कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। विधायक विजय खेमका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय व चर्चित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले के गुलाबबाग स्थित एसएसबी कैंप जीरो माइल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बैठक में रैली प्रभारी रोहित पांडेय, भाजपा नेता अवधेश शाह, संजय मिश्रा, चंदन पासवान, संजय पटवा, सरिता, पंकज कुमारी सहित बड़ी संख्या में तीनो मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंतरिम टर्मिनल भवन में चाइल्ड केयर रूम
अंतरिम टर्मिनल भवन में चाइल्ड केयर रूम भी बनाया गया है। जहां शिशु की देखभाल हो पायेगी। महिला-पुरुष के अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग से प्रसाधन हैं। धूम्रपान करने वाले यात्रियों के लिए स्मोकिंग रूम भी बनाया गया है। मेडिकल इंसपेक्शन रूम भी बनाया गया है ताकि स्वास्थ्य की परेशानी होने पर उचित उपचार तत्काल ही मिल सके।

बीएमएपी के हाथों में सुरक्षा की कमान
पूर्णिया एयरपोर्ट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी फिलहाल बीएमएपी के हाथों में होगी। एयरपोर्ट से करीब 500 मीटर पहले ही पुलिस की अस्थायी चौकी बनाई गई है। अब एयरपोर्ट के अंदर किसी को प्रवेश करने भी नहीं दिया जा रहा है। सरकारी कर्मचारी और यहां कामकाज करने वाले लोग ही अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं।
वीआईपी लाउंज में पीएम व राष्ट्रपति की तस्वीर
एयरपोर्ट के अंदर वीआईपी लाउंज भी बनाया गया है। जहां गणमान्य लोग अपनी उड़ान का इंतजार कर सकेंगे। टर्मिनल भवन के दो अलग-अलग हिस्से में वीआईपी लाउंज है। लाउंज में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की फोटो लगी है। वीआईपी लाउंज में बैठने के लिए सोफा सेट लगे हैं। वीआईपी लाउंज के साथ ही एयरपोर्ट डायरेक्टर का कार्यालय भी है। पूर्णिया एयरपोर्ट पर 46 करोड़ से अंतरिम टर्मिनल भवन सज संवरकर तैयार है। टर्मिनल भवन पर दो डिपार्चर गेट और दो एराइवल गेट बनाए गए हैं। हवाई अड्डा के अंदर प्रवेश करने के लिए दो बोर्डिंग गेट (प्रवेश द्वार) बनाए गए हैं। टर्मिनल भवन में प्रवेश करते ही सेल्फ चेक इन काउंटर, चेक इन काउंटर, बैगेज स्क्रीनिंग आदि का कार्य किया जायेगा। एयलाइंस कंपनियों के लिए छह काउंटर भी बनाए गए हैं।



Leave a Reply