MUZAFFARPUR

RJD सुप्रीमो लालू यादव परिवार समेत पहुंचे गयाजी, पितरों का करेंगे पिंडदान

गया: बिहार के गया जी में पितृपक्ष मेला चल रहा है. इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू यादव, पत्नी राबड़ी देवी, बेटा तेजस्वी यादव और बहु राजश्री विष्णुपद मंदिर पहुंचे. दरअसल लालू यादव द्वारा विष्णु पद मंदिर के 16 वेदी के समीप पिंडदान का कर्मकांड किया जा रहा है. लालू यादव अपने पितरों के मोक्ष की कामना के लिए यहां पिंडदान करेंगे.

PITRU PAKSHA MELA 2025

बोधगया विधायक ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वहीं, लालू यादव गयाजी में पिंडदान करने पहुंचे हैं. इस पर पूर्व मंत्री सह राजद के बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि धन्य हैं लालू यादव. वे सपरिवार विष्णुपद मंदिर पहुंचे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आते भी नहीं है. पीएम यहां आते हैं और सभा करके चले जाते हैं.

 

गया श्राद्ध का तीसरा दिन

बता दें कि बिहार के गयाजी में विश्व प्रसिद्ध पितृ पक्ष मेला चल रहा है. आज गया श्राद्ध का तीसरा दिन है. इस दिन उत्तर मानस, कनखल, दक्षिण मानस, उदीची, जिहवा लोल पिंडवेदियो पर पिंडदान करने का विधान है.

 

वेदियों पर पिंडदान का महत्व

इन वेदियों पर पिंडदान की काफी मान्यता है. इन वेदियो पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसके बाद ब्रह्मलोक को प्राप्त होते हैं.

गयाजी पहुंचे ढाई लाख से अधिक पिंडदानी

गयाजी में पिंडदान के लिए दो दिनों में ढाई लाख से अधिक पिंडदानी आ चुके हैं. गया श्राद्ध के तीसरे दिन यह संख्या 4 लाख के करीब पहुंच सकती है. तीर्थयात्री अलग-अलग वेदियो पर पिंडदान का कर्मकांड पूरा कर रहे हैं और अपने पितरों के निमित्त मोक्ष की कामना कर रहे हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.