MUZAFFARPUR

बिहार कैबिनेट की अहम बैठक आज, नौकरी और रोजगार का खुलेगा पिटारा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फिर से कैबिनेट बैठक बुलाई है. मुख्य सचिवालय के कैबिनेट हॉल में सुबह साढ़े 10 बजे से यह बैठक होगी. मीटिंग में सोमवार को 2 लाख से अधिक आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से बढ़कर 9000 और आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4000 से बढ़कर 4500 करने का फैसला लिया गया है, जिस पर आज मुहर लग सकती है.

पिछली कैबिनेट में लिया गया था ये फैसला

पिछले सप्ताह 2 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों में 3200 से अधिक पदों पर बहाली का फैसला लिया था. जिसमें अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत 40 आवासीय विद्यालयों में नए शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कुल 1800 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गयी थी.

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के लागू होने के फलस्वरुप बिहार अभियोजन सेवा संवर्ग के विभिन्न कोटी एवं अधीनस्थ संवर्ग के 760 पदों की सृजन की स्वीकृति भी दी गई थी. कला एवं संस्कृति विभाग में भी 25 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी. इसी तरह अन्य विभागों में भी पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई थी.

एंट्रेंस छात्रों को मिलेंगे ₹20000 प्रतिमाह

इसके साथ बिहार के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय, दंत महाविद्यालय, आयुर्वेदिक यूनानी एवं होम्योपैथी के एंट्रेंस कर रहे छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति 20000 से बढ़ाकर 27000 करने और फिजियोथैरेपी एवं अकुपेशनल थेरेपी के इनट्रेंस कर छात्रों का 15000 से बढ़कर ₹20000 प्रतिमाह करने का बड़ा फैसला भी लिया गया था.

ग्राम कचहरी सचिव का बढ़ा मानदेय

ग्राम कचहरी सचिव का मानदेय भी 6000 से बढाकर 9000 करने का बड़ा फैसला लिया गया था और इसके साथ ही प्रत्येक परिवार की एक महिला सदस्य को ₹10000 देने के लिये ग्रामीण विकास विभाग को 20000 करोड़ की राशि खर्च करने की स्वीकृति भी दे दी गई थी.

नौकरी और रोजगार पर हो सकता है फैसला

चुनावी साल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक के बाद एक कई बड़े फैसले कैबिनेट की बैठक में ले रहे हैं. आज की बैठक में नौकरी और रोजगार को लेकर भी मुख्यमंत्री बड़ा फैसला ले सकते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.