मुजफ्फरपुर: DFS के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ReKYC अभियान के अंतर्गत इंडियन बैंक, जोनल ऑफिस मुजफ्फरपुर द्वारा कुढ़नी शाखा के पास ReKYC कैंप का आयोजन किया गया। जहां कार्यक्रम में क्षेत्र महाप्रबंधक विवेक, मंडल प्रबंधक प्रेरणा कुमारी, कुढ़नी शाखा प्रबंधक ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।


इस दौरान अधिकारियों ने ग्राहकों को ReKYC की प्रक्रिया एवं इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ग्राहकों ने भी अपने विचार साझा किए और बैंक की इस पहल की सराहना की। इसके साथ ही मुजफ्फरपुर मंडल के अंतर्गत सीतामढ़ी, मधुबनी के साथ साथ मण्डल के अंतर्गत सारे जिलों के सारे सारे शाखाओ में भी ReKYC कैंप का सफल आयोजन किया गया।








Comment here