MUZAFFARPUR

नौवीं फेल की बातों पर ध्यान नहीं देते, अजय अलोक एक ट्वीट पर भड़के- तेजस्वी नाम है तो ‘तेज’ नहीं हो गए

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार पर तंज कसा। कहा कि बिहार में प्रति व्यक्ति आय युगांडा और रवांडा से भी कम है। इस पर बीजेपी ने हमला किया है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने तेजस्वी यादव की पढ़ाई और उनके आईक्यू पर कसा है। कहा है कि नौवीं फेल की बातों पर ध्यान नहीं दिया जाता।

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अजय आलोक ने कहा कि उनका नाम तेजस्वी यादव है इसका मतलब यह नहीं कि नेता प्रतिपक्ष बहुत तेज हैं। वैसे भी नौवीं फेल आदमी की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। बीजपी प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव के तमाम आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विरोधियों को जो करना है करते रहें। जनता को पता है कि कौन क्या कर सकता है और किसकी बातों में कितना दम है।

दरअसल तेजस्वी यादव चुनावी सियासत करते हुए बिहार डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिाय पर ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, और अपराध जैसे मुद्दों की भरमार है। उन्होंने इसे सरकार की नाकाम करार दिया है। बीजेपी इस ट्वीट पर गर्म हो गई और भाजपा नेता अजय आलोक ने मोर्चा थाम लिया। तेजस्वी यादव लगभग हर दिन बिहार सरकार, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पर वार-प्रहार करते रहते हैं।

राज्य में विकास कार्यों का का हवाला देते हुए दावा किया कि राजद शासन के दौरान जब तेजस्वी यादव के पिता लालू प्रसाद यादव सत्ता में थे तो बिहार का बजट मात्र 23 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज एनडीए सरकार के तहत यह 3 लाख 27 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आज टेक्नोलॉजी, उदारीकरण और आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस के दौर में भी बिहार की प्रति व्यक्ति आय विश्व के सबसे गरीब अफ्रीकी देशों युगांडा और रवांडा से भी कम है। यह गंभीर चिंता का विषय है। तेजस्व यादव ने अपने ट्वीट में बिहार सरकार से 12 सवाल पूछे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.