MUZAFFARPUR

वोटर यात्रा के बाद महागठबंधन की पहली बैठक; सीट शेयरिंग पर मंथन, तेजस्वी के आवास पर जुटे दिग्गज

बिहार : बिहार में 16 दिन चली वोटर अधिकार यात्रा के बाद शनिवार को महगठबंधन की पहली बैठक अचानक बुलाई गई। जिसमें सीट शेयरिंग पर मंथन चल रहा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव अपने सरकारी आवास एक पोलो रोड में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ बैठक कर रहे हैं। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी भी बैठक में शामिल है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सीटों के तालमेल को लेकर शुरूआती बातचीत होगी। ये बैठक पूर्व निर्धारित नहीं थी।

आपको बता दें महागठबंधन आखिरी बैठक 30 जुलाई को हुई थी। इससे पहले चार बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें समन्वय समिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अब एक बार फिर से महागठबंधन की चुनाव की तैयारी को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस भी सभी विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक कर रही है।

वहीं मुकेश सहनी 60 सीटों का दावा ठोंक रहे हैं। तो वाम दल भी इस बार ज्यादा सीटों की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वहीं भाकपा के राज्य सचिव रामनरेश पांडेय ने कहा कि महागठबंधन में 2020 के बिहार चुनाव में भाकपा को सम्मानजनक सीटें नहीं मिली थी। इसलिए इस बार सम्मानजनक सीटें मिलनी चाहिए। भाकपा के 8 से 12 सितंबर तक पटना में होने वाले 25वें बिहार राज्य सम्मेलन में बिहार विधानसभा चुनाव पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.