पटना: बिहार में मौसम सक्रिय है. जिससे बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा. इसी बीच मौसम विभाग पटना राज्य के 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अगले 24 घंटे में राजधानी समेत 12 जिलों में बारिश अपना कहर बरपाएगी.

24 घंटे में यहा होगी भारी बारिश
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा और सुपौल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में येलो अलर्ट
अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही इन सभी जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश समेत वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही यहां पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी.

मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने राज्य के लोगों को एडवाइजरी जारी की है कि जलभराव और बाढ़ की स्थिति में लोग ऊंचे स्थानों पर चले जाएं. साथ ही खुले बिजली के तारों से दूर रहे हैं और व्रजपात के दौरान खुले मैदान समेत ऊंचे पेड़ों के पास खड़े होने से बचें.

10 सिंतबर से बढ़ेगा मानसून
मौसम विभाग पटना के अनुसार बिहार में मानसून 10 सिंतबर से रफ्तार पकड़ेगा, क्योंकि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी भरी हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं. इससे शहरों में जलभराव की समस्या पैदा होगी, लेकिन किसानों को राहत भी मिलेगी.

24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
बीते 24 घंटे में मुंगेर, बक्सर और नालंदा में सबसे ज्यादा बारिश हुई है. बिहार में इस बार अब तक सामान्य से करीब 29 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि कुछ जिलों में बारिश की कमी 61 प्रतिशत तक बनी हुई है.



Leave a Reply