MUZAFFARPUR

प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन बने सुनील कुमार सरला

मुजफ्फरपुर : बुधवार को प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत के संस्थापक डॉक्टर रौशन कुमार द्वारा लोक कलाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार सरला को प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत देश में मानव के अधिकारो के हनन के रोकथाम, जन जागरूकता व संगठन के प्रचार प्रसार के लिए प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ में राष्ट्रीय चेयरमैन पद पर नियुक्त किया गया ।

इस अवसर पर सुनील सरला ने बताया कि अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के नियमों का पालन करेंगे। देश दुनिया में संघ का व भारत का संदेश देंगे व अपने पद अनुसार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और देश की रक्षा के लिए समर्पित होकर अपने देश तथा समाज को एकजुट करने एवं सुरक्षा प्रदान करने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग करेंगे ।

सुनील कुमार सरला के प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ भारत के राष्ट्रीय चेयरमैन बनने पर सरला श्रीवास युवा मंडल की अध्यक्ष सुमन कुमारी,प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के संस्थापक सदस्य एवं पर्यावरणविद अमित कुमार, चाइल्डसेफ इंडिया के सचिव जयचंद्र कुमार,परफेक्ट सोल्यूशन सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार ठाकुर,संजीवनी संस्थान के सचिव नदीम खान , पीपल नीम तुलसी अभियान के संस्थापक डॉक्टर धर्मेन्द्र कुमार, सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान की संरक्षक कांता देवी,जगदीश सिंह,सुनील कुमार प्रिय, लेखराम यादव ने सुनील कुमार सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.