MUZAFFARPUR

पटना में YouTube से बम बनाना सीख रहे थे छात्र, हॉस्टल से 4 गि’रफ्तार, छात्रसंघ चुनाव में इस्तेमाल की थी योजना

पटना : सोशल मीडिया का उपयोग अब लोग बम बनाने के लिए कर रहे हैं। पटना से यह मामला निकलकर सामने आया है जहां YouTube से कुछ छात्र बम बनाना सीख रहे थे। पुलिस ने छापेमारी कर पटना के अंबेडकर छात्रावास से 4 युवकों को गिरफ्तार किया है।

जो अंबेडकर छात्रावास में अवैध रूप से रह रहे थे। उनके कमरों से जिंदा बम बरामद किया गया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पटना एसपी इस्ट परिचय कुमार ने बताया कि मामले में चारों युवकों से पूछताछ की गई तो बड़ा खुलासा हुआ।

चारों छात्रों ने पुलिस को बताया कि इस हॉस्टल में रहने वाले पूर्ववर्ती छात्रों से इन लोगों ने बम बनाने की विधि सीखी थी। यदि बम बनाने में कोई समस्या आती है तब ये युवक यूट्यूब का सहारा लेते है। यूट्यूब देखकर ही ये छात्र बम बनाते हैं। गिरफ्तार छात्रों ने पूछताछ में बताया कि बनाये गये बम का इस्तेमाल छात्र संघ के चुनाव में किया जाना था।

पटना इस्ट के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया की इस मामले में गिरफ्तार युवकों के पास से बरामद यूट्यूब लिंक के आधार पर जांच की जा रही है। ऑनलाइन संदिग्ध लिक यदि बरामद होता है कि पहले उसे ब्लॉक किया जाएगा। इस संबंध में यूट्यूब को भी पत्र लिखने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि अंबेडकर छात्रावास से चार छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो यूट्यूब देखकर बम बना रहे थे। कुछ और नाम भी इनके स्टेटमेंट से निकलकर आया है। पहले इस छात्रावास में जो रहा करते थे उनसे ही इन चारों ने बम बनाना सिखा था। जब भी बम बनाने में परेशानी होती मोबाइल पर यूट्यूब खोल लिया करते थे। कंफ्यूजन होने पर यूट्यूब देखकर ये बम बनाते थे। छात्र संघ चुनाव में अपना दबदबा कायम करने के लिए ये लोग बम बना रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.