MUZAFFARPUR

अमित शाह बोले- घुसपैठियों को SIR से बचा बिहारियों की नौकरी खाएगी लालू एंड कंपनी, राहुल गांधी को भी घेरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी मंदिर का भूमिपूजन किया। सीएम नीतीश कुमार शिलान्यास व भूमि पूजन में उनके साथ रहे। शाह ने सीतामढ़ी से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इस दौरान  केंद्रीय गूह मंत्री अमित शाह लालू प्रसाद पर जमकर बरसे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और लालू लालू एंड कंपनी पार्लियामेंट में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध कर रही है। मैं पूछने आया हूं मिथिलांचल वालों से कि मोदी जी को आतंकवादी को जवाब देना चाहिए या नहीं चाहिए? ऑपरेशन सिंदूर करना चाहिए या नहीं चाहिए? लालू एंड कंपनी को मालूम नहीं है कि नरेंद्र मोदी की सरकार है, भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार है। यहां पर देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का किसी को अधिकार नहीं है।

राहुल  गांधी को दी नसीहत 

इतना ही नहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल जी, बंद कीजिए वोट बैंकों की राजनीति। मतदाता पुनरीक्षण पहली बार नहीं हो रहा। आपके परनाना नेहरु जी ने पहली बार किया था। 2003 अंतिम बार हुआ था। पहले से ही बिहार चुनाव हारने का बहाना तैयार कर रहे हैं।

गुंडई और अपहरण-फिरौती के अलावा और क्या किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बाद तेजस्वी यादव पर भी  जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां तेजस्वी यादव से पूछने आया हूं कि आपके पिताजी और माताजी का कई साल शासन रहा।

गुंडई करने और अपहरण-फिरौती के अलावा मिथिलांचल के विकास के लिए दोनों ने क्या किया? मैंने तो मोदीजी की ओर से अपने पाई-पाई का हिसाब दे दिया है। अगर उन दोनों ने कुछ किया हो तो यहीं मैदान में आकर जवाब दीजिए। यहां आने के बाद मां जानकी का आशीर्वाद भी लेलीजिएगा, आपका उद्धार होगा।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.