मुजफ्फरपुर: सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता को बढ़ावा देना, भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जगाना तथा भाई-बहन के स्नेह के इस पवित्र पर्व के महत्व को समझाना था।







प्रतियोगिता में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे रिबन, मोती, चमकीले गोटे, माला, धागे और अन्य सजावटी सामग्री का उपयोग कर सुंदर एवं आकर्षक राखियाँ तैयार कीं।


हर विद्यार्थी ने अपनी कल्पनाशक्ति और कला-कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल द्वारा आने वाले दिनों में रचनात्मकता, सफाई, आकर्षण और विषय की प्रासंगिकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।


कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका झा, प्रशासक राकेश त्रिवेदी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों की रचनात्मकता की सराहना की। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी कला का प्रदर्शन किया, बल्कि रक्षाबंधन जैसे महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार के महत्व को भी आत्मसात किया।
प्रधानाचार्या



Leave a Reply