मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर के बोचहां में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिव भक्तों का उत्साह चरम पर था। इसी उत्साह के बीच, बोचहां प्रखंड के आदिगोपालपुर चौक पर विश्वकर्मा कांवरिया सेवा शिविर ने कांवड़ियों की थकान दूर करने का प्रयास किया। इस शिविर में धर्मपुर, रहसी, मोहनपुर, और आदि गोपालपुर जैसे गांवों के मंदिरों से लौटे श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।


आयोजकों ने बताया कि शिविर में शरबत, चाय, बिस्किट और फलों का वितरण किया गया ताकि लंबी यात्रा से लौटे शिव भक्त तरोताजा महसूस कर सकें। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में विकास कुमार, विनय कुमार, मनोज कुमार, प्रिंस कुमार, राजा बाबू और रविंद्र शर्मा सहित कई युवाओं ने अपना योगदान दिया।








Comment here