MUZAFFARPUR

बिहार में इसी महीने 6421 पदों पर अनुकंपा के आधार पर होगी बहाली, मंत्री ने की बड़ी घोषणा

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में हजारों की संख्या में शिक्षकों की बहाली की तैयारी नीतीश सरकार की तरफ से है. मुख्यमंत्री ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है और विभाग को निर्देश भी दिया है. अब विभाग की ओर से खाली पदों की गणना कर बीपीएससी को भेजने की तैयारी अंतिम चरण में है.

‘TRE 4 में हजारों पद’

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि किन विषयों में शिक्षकों के पद खाली हैं, वास्तविक गणना में थोड़ा समय लग रहा है, हालांकि गणना लगभग पूरा होने पर है. हजारों की संख्या में शिक्षकों की बहाली TRE 4 में होगी यह तय है.

6421 पदों पर होगी बहाली

जेडीयू कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि इसी महीने सबसे पहले अनुकंपा के आधार पर 6421 पदों पर बहाली शिक्षा विभाग में की जाएगी. यह नौकरियां आश्रित परिवारों के लिए काफी मायने रखती है.

‘शिक्षकों की बहाली के लिए गणना जरूरी’

सुनील कुमार ने कहा कि टीआरई 4 के तहत हजारों की संख्या में शिक्षकों की बहाली की तैयारी है. बीपीएससी को जो अधियाचना भेजेंगे, इसके लिए गणना हम लोग करीब करीब पूरी कर लिए हैं. किस सब्जेक्ट में कितने शिक्षकों की कमी है. गणित, संस्कृत, फिजिक्स , केमिस्ट्री और किन-किन विषयों में शिक्षकों की कमी है हम लोग उसी के आधार पर गणना कर बीपीएससी को भेजेंगे.

डोमिसाइल से बिहार के युवाओं को फायदा

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि कैबिनेट से डोमिसाइल पॉलिसी पास होने के कारण शिक्षक बहाली में बिहार के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा. बिहार के ही बेरोजगारों को नियुक्ति मिलेगी. कैबिनेट में डोमिसाइल की स्वीकृति के बाद शिक्षक बहाली में 85 प्रतिशत से अधिक सीटों पर बिहार के अभ्यर्थियों को लाभ मिलेगा.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.