MUZAFFARPUR

नकली किताबों के बड़े धंधे का खुलासा, मुजफ्फरपुर से भारी मात्रा में नकली एनसीईआरटी की किताबें बरामद

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में एनसीईआरटी की नकली किताबों के धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। बड़े पैमाने पर होल सेलर नकली किताबों का प्रकाशन कराकर इसे बेचा जा रहा था। जिसके बाद मोतीझील में पीएन राय गली में छापेमारी कर पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक के नकली प्रकाशन की किताबें जब्त की है। कॉपीराइट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि एनसीईआरटी के कोलकाता कार्यालय से लीगल अधिकारियों की टीम मुजफ्फरपुर आई है।

टीम की सूचना पर नगर थाने की पुलिस ने कार्रवाई की। कोलकाता की टीम ने बताया कि मोतीझील इलाके में अवैध रूप से नकली पाठ्यपुस्तकों की बिक्री की जा रही है। जांच में ‘शंकर पुस्तक भंडार का नाम सामने आया, जिसे नकली शैक्षिक सामग्री बेचते पाया गया।

वहीं कोलकाता की टीम में शामिल जितेश लुहाने ने बताया कि उन्होंने स्थानीय स्तर पर खुफिया जानकारी एकत्र की। आसपास के दुकानदारों और लोगों से पूछताछ की। सूचना की पुष्टि होने के बाद नगर थाना पुलिस को सूचित किया गया। फिर संयुक्त रूप से छापेमारी की गई।

इन किताबों को होल सेलर ने स्थानीय स्तर पर छपाई की है। घटिया छपाई और फॉन्ट के कारण बच्चों की आंख पर असर पड़ सकता है। नगर थाने की पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान एनसीईआरटी ही नहीं बल्कि बीटीबीसी की भी नकली प्रकाशन की किताबें मिली है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित कम समय में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में यह अवैध धंधा चला रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.