MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में जन सुराज ने बिंदालाल गुप्ता को न्याय दिलाने के लिए किया धरना प्रदर्शन

मुजफ्फरपुर : कलक्ट्रेट में बुधवार को जन सुराज ने धरना-प्रदर्शन किया। नेताओं ने कहा कि कांटी के बिंदा लाल गुप्ता के आत्मदाह किए हुए एक वर्ष बीतने के बाद भी उनके परिवार को जमीन, पक्का मकान और आर्थिक मुआवजा नहीं दिया गया। प्रशांत किशोर बिहार के गरीबों को अधिकार दिलाने के लिए वचनबद्ध हैं।

अगर जरूरत पड़ी तो डीएम से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा। एक महीने के भीतर बिंदालाल के परिवार को तीन डिसमिल जमीन, पक्का मकान और सरकारी नौकरी नहीं मिली तो सड़क से सदन तक आंदोलन होगा।

इस मौके पर जन सुराज के अनय राज, जिला संगठन महासचिव सुदर्शन मिश्र, कांटी के प्रभारी गुड्डू शुक्ला, नगर अध्यक्ष रोहित ठाकुर, गौरव सिंह, रूपेश पांडे, पार्वती देवी, कंचन देवी, राजकुमार, ऑटो रिक्शा यूनियन संघ के जिलाध्यक्ष एआर अन्नू, सचिव इलू, चंदन ठाकुर, मुन्ना कुमार गुप्ता, किशोरी देवी, नागेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू ठाकुर, रंजन कुमार, दिवाकर सिंह, प्रदीप कुमार, कुमकुम देवी, मजहर आलम, मुन्ना कुमार, हरेंद्र पंडित थे।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.