MUZAFFARPUR

‘मुझे जेल भेज दीजिए साहब, नहीं तो पति का मर्डर कर दूंगी’, बिहार की महिला का गुहार सुनिए

खगड़िया : बिहार के खगड़िया में बुधवार को अजीब ही नजारा देखने को मिला. एक युवती थाने पहुंची और कहने लगी, ”मुझे जेल में डाल दीजिए नहीं तो मैं अपने पति की हत्या कर दूंगी.” यह बयान सुनते ही पुलिस वाले चौंक गए. थाने में भी जो फरियादी पहुंचे थे वो लड़की को एकटक देखने लगे.

महिला ने पुलिस से आगे कहा कि मैंने अपने पति को ट्रेन से धक्का दिया ताकि वह मर जाए, लेकिन वह नहीं मरा. मेरा दूसरे लड़कों के साथ संबंध है. मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए और जेल में डाल दीजिए.

लड़की का कहना था कि वह प्रेग्नेंट है. उसके पेट में किसका बच्चा पल रहा है यह उसे नहीं मालूम है. मुझे मेरे द्वारा किए गए गुनाहों की सजा दे दो. सलमा खातून (बदला हुआ नाम) ने थाना में आवेदन देकर यह गुहार लगाई है. वहीं पति अपनी पत्नी के प्रति प्यार की बरसात करता दिखा. वो कहता रहा कि मुझे अपनी पत्नी के साथ ही रहना है.

पति दीपक कुमार (बदला हुआ नाम) का कहना था कि, ये बात सच है कि मैं ट्रेन से नीचे गिरा था, लेकिन पत्नी ने धक्का नहीं दिया था. मैं खुद अपनी गलती से गिरा था. पत्नी क्यों ऐसा कर रही है मुझे पता नहीं. वैसे मैं जानता हूं कि मेरी पत्नी किसी दूसरे लड़के से बातचीत करती है. फिर भी मैं अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता हूं.

दोनों का हुआ है प्रेम विवाह

दरअसल, दोनों ने 9 महीने पहले प्रेम विवाह किया था. ग्रामीणों की मानें तो लड़की मुस्लिम है, उसने हिन्दू लड़के से शादी की है. जिससे उसके परिवार में इस बात को लेकर खींचातानी चल रही है. जिससे कारण लड़की लड़का को छोड़कर जाना चाहती है. कुछ मिलाकर देखा जाए तो प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चला. अब आगे क्या होता है इसपर निगाह टिकी रहेगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.