मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम में श्रावण मास के पावन अवसर पर सीताराम सेवा समिति द्वारा तीसरी सोमवारी को कांवरियों की सेवा के लिए निःशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जहां रामदयालु के आरडीएस कॉलेज के पास लगे इस शिविर में कांवरियों के लिए मेडिकल सुविधा, भोजन, शुद्ध पेयजल, चाय-बिस्कुट जैसी तमाम जरूरी सेवाएँ उपलब्ध की गई है। इसके साथ ही चिकित्सकीय सुविधा के लिए डॉक्टर की व्यवस्था भी की गई है।


समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह शिविर श्रावण मास की सभी चार सोमवारियों तक सक्रिय रहेगा, जिसकी शुरुआत रविवार को ही हो चुकी है। यह पुण्य कार्य कांवरियों के प्रति समाज के समर्पण का एक प्रेरणादायक उदाहरण है।









Leave a Reply