मुजफ्फरपुर: मुज़फ्फरपुर के मस्जिद चौक, खादी भंडार स्थित परिसर में सहायता सुपरस्टार फाउंडेशन द्वारा आयोजित “RANGMANCH 2025– अपने सपनों का स्टेज” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम जरूरतमंद, स्लम और सरकारी स्कूलों के बच्चों के कला कौशल को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पेंटिंग प्रतियोगिता से हुई, जिसमें सुबह 10 बजे से बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत किया।

इसके साथ ही डांस और सिंगिंग फिनाले ने माहौल को संगीतमय बना दिया। इस प्रतियोगिता में कुल 500 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि के रूप में विकाश वैभव सर की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसने बच्चों का उत्साह दोगुना कर दिया। वहीं उन्होंने मंच से बच्चों का मनोबल बढ़ाया और इस प्रकार के आयोजनों की सराहना की।

विजेताओं में प्रमुख नाम रह
Ada Dance Group – प्रथम स्थान (Group Dance)
अनुष्का कुमारी – द्वितीय स्थान (Solo Dance)
अवनी सिंह – Junior Dance Category Winner

कार्यक्रम के आयोजक शुभम ने बताया कि “रंगमंच” एक ऐसा मंच है जो उन बच्चों को मौका देता है जो आर्थिक अभाव के कारण अपनी प्रतिभा को दिखा नहीं पाते।

उन्होंने यह भी कहा, “हर बच्चा टैलेंटेड होता है, बस जरूरत होती है एक मौका देने की।”

कार्यक्रम में कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं ली गई और सभी के लिए प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रखा गया, जिससे अधिक से अधिक लोग बच्चों की हौसलाफ़ज़ाई के लिए उपस्थित हो सकें।







Leave a Reply