MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर में सनातन सेवा दल द्वारा तीसरी सोमवारी पर निःशुल्क कावरिया शिविर का किया गया आयोजन 

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के रामदयालु हाजीपुर रोड प्रेम विला के समीप सनातन सेवा दल की ओर से तीसरी सोमवारी को लेकर निःशुल्क कावरिया शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कावरिया बंधु के लिए निःशुल्क चाय, ठंडा पानी, गर्म पानी, मेडिकल, दवा , ठहराव सहित कई सुविधाएं प्रदान की गई।

साथ ही रात्रि में जागरण का भी आयोजन किया गया। वहीं अध्यक्ष निखिल स्वराज ने बताया कि 600 से अधिक सनातन सेवा दल के सदस्य शनिवार सेवा में तत्पर है।  इस दौरान सचिव विशाल भाई ,प्रियांशु कुमार, राणा श्रेयांश,साहिल कुमार ,अंकित कुमार, सुमित कुमार,नवीन कुमार, आदित्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.