MUZAFFARPUR

मुजफ्फरपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में सड़क सुरक्षा विषय पर एक सत्र का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग मुजफ्फरपुर में सड़क सुरक्षा विषय पर एक सत्र का आयोजन किया गया.  जिसका उद्देश्य डी एल एड द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी से अद्यतन करना था. इस सत्र में डायट प्राचार्या अनामिका कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि आजकल प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाएं हो रहीं हैं जिसमें बहुत से लोगों की मृत्यु हो जाती हैं और कई लोग तो शारीरिक रूप से अपंग हो जाते हैं.

इसका समाधान यातायात के साधनों का और नियमों का पालन करना और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना होगा. वाहन चलते समय नियमों की अनदेखी करना जानलेवा साबित होता है. इस अवसर पर डी एल एड के प्रशिक्षुओं ने भी अपनी प्रस्तुति पोस्टर, स्लोगन चित्रों के माध्यम से दी.

इस सत्र में संलग्न अभ्यास पाठशाला के शिक्षकों और छात्रों को भी सम्मिलित किया गया. व्याख्याता श्री अर्जुन गिरी ने बताया कि वाहन चलाते समय हेल्मेट पहनाना बहुत जरूरी है और अगर दो लोग बाइक पर बैठे हैं तो दोनों लोगों को हेल्मेट पहनाना जरूरी है व्याख्याता अवनीश ने बच्चों को बताया कि गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात नहीं करना चाहिए.

आज कल बहुत सी दुर्घटनाएं केवल मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते समय करने से होता है. उन्होंने बच्चों से कहा कि घर जाकर अपने पिता जी और बड़े भाई को ये बात बताना कि मोबाइल का प्रयोग गाड़ी चलाते समय ना करें. प्रशिक्षुओं ने ट्रैफिक सिग्नल का प्रयोग कैसे करना है इसका प्रदर्शन करके विद्यालय के बच्चों को सिखाया. इस दौरान व्याख्याता दीपिइन्ति, राकेश कुमार, मीरा कुमारी, अपर्णा कुमारी, अश्विनी कुमार,दीपक कुमार और संलग्न पाठशाला के समस्त अध्यापक और छात्र उपस्थित रहें.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.