MUZAFFARPUR

अगर हिम्मत है तो…चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को दी खुली चुनौती, सबसे पुरानी पार्टी 15 साल सत्ता में रही फिर भी…

बिहार : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान शनिवार को पटना पहुंचे। पटना पहुंचते ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दे दी। उन्होंने तेजस्वी के द्वारा दिए गए चुनाव बहिष्कार के बयान पर कहा कि अगर हिम्मत है तो कर दें। एक बार कर के दिखा दें। चिराग पासवान ने कहा कि राजद सबसे पुरानी पार्टी है और 15 साल से सत्ता में रही है फिर भी उसमें इतनी हिम्मत नहीं है कि वो बिहार में अकेले चुनाव लड़ सके और जो अकेले चुनाव नहीं लड़ सके हैं वो चुनाव बहिष्कार क्या ही करेंगे।

चिराग का विपक्ष से सवाल 

चिराग पासवान ने कहा कि, विपक्ष ने कहा था कि मोदी की सरकार फिर आई तो आरक्षण खत्म हो जाएगा। लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। संविधान समाप्त हो जाएगा। आज एक साल हो गए सरकार बने हुए बताइए किसका आरक्षण छीन लिया गया। कहां लोकतंत्र की हत्या हुई, कहां का संविधान खत्म हो गया। चिराग ने कहा कि, SIR को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वही CA को लेकर भी डराया गया था। नागरिकता देने वाले कानून को छीनने वाला कानून बना दिया गया। विपक्ष अपना हार मान चुका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.