MUZAFFARPUR

125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को लेकर उपभोक्ताओं को आ रहे भ्रामक मैसेज….तो हो जाएं सावधान!

पटना : राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। यह योजना स्वतः लागू होगी और इसका लाभ उपभोक्ताओं के बिजली बिल में प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देगा। हाल के दिनों में कुछ साइबर ठगों द्वारा उपभोक्ताओं को भ्रामक मैसेज भेजे जा रहे हैं, जिनमें लिखा है कि “125 यूनिट मुफ्त बिजली प्राप्त करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें”। यह संदेश पूरी तरह फर्जी (FAKE) है और इसका ऊर्जा विभाग या BSPHCL से कोई लेना-देना नहीं है।

ऊर्जा विभाग स्पष्ट करता है कि

इस योजना के लिए किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है।

लाभ स्वतः सभी पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा।

किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।

अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे OTP, बैंक डिटेल, मीटर नंबर आदि) किसी के साथ साझा न करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। साइबर ठगी से बचें और दूसरों को भी जागरूक करें। उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत BSPHCL या नजदीकी थाने में दें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.