MUZAFFARPUR

दु’ष्कर्म और ध’मकी से तंग ना’बालिग ने की खु’दकुशी, दिल्ली की घटना का मुजफ्फरपुर से कनेक्शन

मुजफ्फरपुर : दिल्ली के बवाना इलाके में बिहार के मुजफ्फरपुर की 17 वर्षीय नाबालिग ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और धमकी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर बवाना थाने में सोमवार को दुष्कर्म, पॉक्सो और आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मुजफ्फरपुर निवासी 45 वर्षीय यास्मीन (परिवर्तित नाम) बवाना इलाके में परिवार के साथ रहती है। बताया कि गांव में बुजुर्ग माता-पिता बीमार हैं और आर्थिक स्थिति भी खराब है। इसलिए कुछ समय से उसकी 17 वर्षीय बहन रेशमा खातून (परिवर्तित नाम) भी साथ में रह रही थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले पड़ोस में पिंकू नाम का युवक रहता था। चूंकि वह मुजफ्फरपुर का रहने वाला था इसलिए घर आना-जाना था। पिंकू रेशमा को बहला-फुसला कर अपने ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर कुछ समय बाद रेशमा खुद वापस चली आई।

यास्मीन ने बताया कि पिंकू अक्सर उसकी बहन पर साथ रहने का दबाव बनाता था। हालांकि, वह दूसरे इलाके में रहने चला गया था। पिंकू की धमकी की वजह से रेशमा बहुत परेशान रहती थी। वह तेजाब से हमला करने एवं हत्या की धमकी देता था। आरोपी पीड़िता को आते-जाते रास्ते में भी परेशान करता था।

यास्मीन ने बताया कि वह शनिवार को फैक्ट्री में काम करने गई थी। इस दौरान रेशमा अकेली थी। इसी दौरान उसने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजन को सौंप दिया और यास्मीन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि पिंकू स्थानीय फैक्ट्री में काम करता है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम उसको पकड़ने मुजफ्फरपुर आई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.