MUZAFFARPUR

बिहार में आज बारिश मचाएगी तबाही!, राजधानी पटना समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश

पटना: बिहार के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है, क्योंकि आज एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग पटना ने 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

पटना समेत 10 जिलों में येलो अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग पटना के अनुसार कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, सारण, गया, जहानाबाद, नालंदा, वैशाली और राजधानी पटना में आज ठनका, हवा, आंधी-तूफान और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
वहीं, जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उनमें भोजपुर, रोहतास, अरवल, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया शामिल है. यहां पर दो से तीन घंटे में मध्यम दर्जे की गर्जन के साथ व्रजपात और बारिश होगी. यहां पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेगीं.
घर से ना निकलें लोग
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कोई व्यक्ति खुले में है तो वो किसी पक्के मकान में चला जाए. साथ ही लोग ऊंचे पेड़ और बिजली के खंबों से दूरी बनाकर रखें. इसके अलावा किसान मौसम की जानकारी लेकर ही खेत के लिए निकलें.
बिहार में पांच दिनों तक बरसेंगे बदरा
बंगाल की खाड़ी में उठ रहे साइक्लोन के कारण बिहार में 24 से 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
कल इन जिलों में होगी बारिश
25 जुलाई को बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, नवादा और गया में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 26 जुलाई को अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई में भारी बारिश होगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.