MUZAFFARPUR

अब पटना जंक्शन नहीं आएगी कंकड़बाग, हाजीपुर और पटना सिटी से आनेवाली ऑटो और ई-रिक्शा, पटना का नया ट्रैफिक प्लान लागू

पटना : पटना जंक्शन पर लगनेवाली भीड़ को कम करने के लिए यातायात विभाग ने नया ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया  है। जिसके अनुसार अब कंकड़बाग, पटना सिटी और हाजीपुर से आनेवाली ऑटो और ई रिक्शा के पटना जंक्शन आने पर रोक लगा दी गई है।

नए ट्रैफिक  प्लान की जानकारी देते हुए यातायात एसपी अपराजित   लोहान ने बताया कि पूर्वी क्षेत्र में वाहनों का दबाव ज्यादा है। जिससे यातायात व्यवस्था में परेशानी हो रही है। जिसे देखते हुए पटना सिटी, पत्रकार नगर, कंकड़बाग और हाजीपुर की ओर से आने वाले इ-रिक्शा व ऑटो को चिरैयाटांड़ की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी। वे सीधे करबिगहिया की ओर जायेंगे और पीछे की तरफ पटना जंक्शन परिसर में ऑटो लगा कर पैसेंजर उतारेंगे और वहीं से पैसेंजर को लेकर वापस जायेंगे।

कोतवाली टी से डाक  बंगला नहीं जाएगी ऑटो

नये ट्रैफिक प्लान के अनुसार कोतवाली-टी से मौर्यालोक होकर डाकबंगला की ओर किसी भी प्रकार के ऑटो व इ- िक्शा का परिचालन नहीं होगा. सभी कोतवाली से बुद्धा मार्ग होकर मल्टी लेवल पार्किंग व मल्टी मॉडल हब में अपने वाहन को पार्क करेंगे. जीपीओ से आगे जाने की अनुमति नहीं रहेगी. ट्रैफिक एसपी ने बताया कि केवल खाली ऑटो व इ-रिक्शा को डाकबंगला से पटना जंक्शन की ओर जाने की अनुमति होगी।

ऑर ब्लॉक से आनेवाली  ऑटो को यह आदेश

ऑटो व इ-रिक्शा को जीपीओ गोलंबर से घूमने की अनुमति नहीं होगी. जो ऑटो व इ-रिक्शा आर ब्लॉक से जीपीओ आयेंगे, वे या तो वीर कुंवर सिंह के पास बने यू-टर्न से होकर जायेंगे. अगर जीपीओ के पास आते हैं, तो वे बुद्धमार्ग की ओर जा सकेंगे. इसके अलावा जीपीओ मल्टी मॉडल हब के प्रथम तल पर वाहन पार्क कर सकेंगे. बुद्धमार्ग से आने वाले ऑटो मल्टी मॉडल हब या मल्टी पार्किंग से होकर वापस चले जायेंगे.

बस वालों के लिए यह आदेश

जीपीओ मल्टी मॉडल हब से खाली ऑटो और इ-रिक्शा नहीं निकलेंगे. वे मल्टी मॉडल हब से नीचे उतरने वाले पाथ-वे पर नंबर से वाहन पार्क कर सकते हैं और केवल सवारी बैठा कर ही निकल सकते हैं. जितनी भी बसें मल्टी मॉडल हब से निकलेंगी, उन सभी को अपना गेट बंद करके ही निकलना होगा. यही नहीं, पिलर नं-03 से जीपीओ गोलंबर तक बस को रोकने की अनुमति नहीं होगी. अगर कोई बस अपना गेट खोल सवारी बैठाते पायी गयी, तो उस पर कार्रवाई होगी. नए ट्रैफिक प्लान के बाद पटना जंक्शन से खुलनेवाली लगभग 80-90 ऑटो को शिफ्ट कर दिया गया है। अब पटना जंक्शन से सिर्फ गांधी मैदान के लिए ही ऑटो को लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.